Loading...

हिमाचल में एचआरटीसी को मिलेंगी 1000 नई बसें, 200 हाइड्रोजन बसों पर भी विचार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 14 Aug 2026 • 1 Min Read

हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए एचआरटीसी के बेड़े में 1000 नई बसें शामिल करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि प्रदेश में 200 हाइड्रोजन बसें चलाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने हमीरपुर बस स्टैंड से 35 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हमीरपुर

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को 35 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत के बाद पत्रकारों से बातचीत में सरकार की योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हिमाचल पथ परिवहन निगम को 1000 नई बसें दी जाएंगी। इसके साथ ही 200 हाइड्रोजन बसों के संचालन पर विचार किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य एचआरटीसी को मजबूत करने के साथ निगम को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

https://twitter.com/SukhuSukhvinder/status/2088162240281415688

Related Topics: •