हिमाचल प्रदेश में सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध
Himachalnow / शिमला
प्रदेश में घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडरों, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद सिंह ने राज्य स्तरीय निगरानी कमेटी की बैठक में इस बात की पुष्टि की।
शिमला
गैस सिलेंडर की उपलब्धता
हिमाचल प्रदेश में 191 गैस एजेंसियों के माध्यम से घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंच रहे हैं। वर्तमान में कुल सामान्य खपत की तुलना में 60 प्रतिशत व्यावसायिक गैस सिलेंडर राज्य को प्राप्त हो रहे हैं और सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को समय पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बैठक में बताया कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और आवश्यकतानुसार आपूर्ति जारी है।
पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति
प्रदेश में पेट्रोल और डीजल का 15 दिनों का स्टॉक उपलब्ध है और इनकी आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि किसी भी घरेलू उपभोक्ता को ई-केवाईसी न होने के कारण गैस सिलेंडर से वंचित नहीं किया जाए। शेष उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी कैम्प मोड में करवाई जाएगी और वितरण से दो दिन पहले जिला नियंत्रकों, निरीक्षकों और पंचायत प्रतिनिधियों को सूचना दी जाएगी।
प्रशासनिक और कंपनी निगरानी
बैठक में आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने फोकल प्वाइंट पर ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने और उपभोक्ताओं तक सूचना पहुँचाने के निर्देश दिए।