Loading...

Himachal Pradesh University: पीजी परीक्षाओं के परिणाम घोषित

Ankita • 6 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल में जिन भी विद्यार्थियों पीजी की परीक्षाएं दी थी उनके लिए जरूरी खबर सामने आई है। बता दें पीजी की परीक्षाएं देने वाले विद्यार्थी काफी समय से अपनी परीक्षा परिणाम आने का इंतजार कर रहे थे। परंतु अब एचपीयू ने परीक्षा परिणाम घोषित कर विद्यार्थियों के इंतजार को खत्म कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीजी की परीक्षाओं के परिणाम घोषित करना शुरू कर दिए है। बता दें एचपीयू ने लॉ प्रथम, तृतीय व चतुर्थ सेमेस्टर के अलावा एमएससी जूलॉजी चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी केमिस्ट्री और एमएससी फिजिक्स प्रथम सेमेस्टर और एमएससी माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिए हैं।

बता दें कि यह परीक्षाएं बीते मार्च-अप्रैल माह में आयोजित हुई थी। परीक्षा के परिणाम अब घोषित कर वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। आगामी दिनों में विश्वविद्यालय प्रशासन अन्य परीक्षा परिणाम भी घोषित कर देगा।