Loading...

इसी साल शुरू होगा तीन रोपवे परियोजनाओं का निर्माण

PRIYANKA THAKUR • 7 Hours Ago • 1 Min Read

Himachalnow / शिमला

प्रदेश में पर्यटन और धार्मिक स्थलों तक पहुंच को आसान बनाने के लिए तीन बड़ी रोपवे परियोजनाओं पर काम इसी साल शुरू होने जा रहा है। इन तीनों परियोजनाओं पर कुल करीब 121 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और सरकार ने इन्हें दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।

शिमला

प्रदेश में पर्यटन और धार्मिक स्थलों तक पहुंच को आसान बनाने के लिए तीन बड़ी रोपवे परियोजनाओं पर काम इसी साल शुरू होने जा रहा है। रोपवे कॉरपोरेशन निर्माण प्रक्रिया के अंतिम चरण में पहुंच चुका है और अक्तूबर 2026 तक काम शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।इन तीनों परियोजनाओं पर कुल करीब 121 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार ने सभी परियोजनाओं को दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।

पहली रोपवे परियोजना बाबा बालकनाथ मंदिर के लिए प्रस्तावित है। यह रोपवे टैक्सी पार्किंग से मंदिर तक बनेगा। करीब एक किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर लगभग 65 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसे डिजाइन बिल्ड फाइनांस ऑपरेट ट्रांसफर (डीबीएफओटी) मोड पर विकसित किया जाएगा।दूसरी रोपवे परियोजना माता चिंतपूर्णी मंदिर के लिए तैयार की जा रही है। यह बाबा माया दास पार्किंग से मंदिर तक करीब 1.1 किलोमीटर लंबाई में बनेगी। इस परियोजना पर लगभग 76.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसे भी डीबीएफओटी मोड पर विकसित किया जाएगा और इसका निर्माण कार्य भी अक्तूबर 2026 से शुरू करने की योजना है।

तीसरी परियोजना कुल्लू जिले में ढालपुर से पीज तक बनाई जाएगी। करीब 1.20 किलोमीटर लंबा यह रोपवे पीपीपी मोड पर तैयार होगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 80 करोड़ रुपये है और इसे भी 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद न केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि राज्य सरकार की आय में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।रोपवे कॉरपोरेशन की ओर से जानकारी दी गई है कि सभी परियोजनाओं के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके बाद निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।