लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में कम छात्रों वाले स्कूलों का दर्जा घटेगा, छात्रों को नजदीकी स्कूलों में मिलेगा दाखिला

हिमाचलनाउ डेस्क | 4 जनवरी 2025 at 6:24 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हिमाचल प्रदेश में आगामी शैक्षिक सत्र से 20 से कम छात्रों वाले हाई स्कूलों और 25 से कम छात्रों वाले सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का दर्जा घटाने का फैसला लिया गया है। इसके बजाय, इन स्कूलों के छात्रों को नजदीकी स्कूलों में दाखिला दिलाया जाएगा, जो पांच से सात किलोमीटर के दायरे में होंगे। अब प्रदेश में स्कूलों को मर्ज करने की बजाय उनका दर्जा घटाने की नीति अपनाई जाएगी।

सरकार ने शिक्षा विभाग से जनवरी अंत तक इस विषय पर प्रस्ताव मांगा है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि कम छात्र संख्या वाले स्कूलों का डेटा एकत्र किया जाएगा, जिसके बाद सरकार की मंजूरी से इनका दर्जा घटाया जाएगा।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जिन हाई स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 20 या उससे कम होगी, उनका दर्जा घटाकर मिडल स्कूल कर दिया जाएगा। इसी प्रकार, जिन सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 25 या उससे कम होगी, उनका दर्जा घटाकर हाई स्कूल किया जाएगा। इस बदलाव के बाद जो कक्षाएं बंद होंगी, उन कक्षाओं के छात्रों को पास के स्कूलों में दाखिला दिया जाएगा। यह व्यवस्था शैक्षिक सत्र 2025-26 से लागू होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं, जिन प्राइमरी स्कूलों में छात्र संख्या दस से कम होगी, उन्हें दो से तीन किलोमीटर के दायरे में स्थित अन्य स्कूलों में मर्ज किया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने ऐसे 300 स्कूलों की पहचान की है, जिनकी छात्र संख्या दस से कम है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, अगले चरण में कम छात्र संख्या वाले कॉलेजों को भी मर्ज करने पर विचार किया जाएगा, और सभी कॉलेजों से विद्यार्थियों के नामांकन की जानकारी मांगी गई है।

यह कदम प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने और संस्थानों में शिक्षकों की पर्याप्त नियुक्ति सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]