लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाहन में कैरियर अकादमी स्कूल के 12वीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 19 फ़रवरी 2026 at 4:50 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कैरियर अकादमी स्कूल नाहन में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। शिक्षकों व प्रबंधन ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

नाहन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा विदाई समारोह

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कैरियर अकादमी स्कूल, नाहन में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12वीं के छात्रों के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। 11वीं के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के छात्रों का मंच पर आमंत्रित कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें नृत्य, गीत और प्रेरणादायक संदेश शामिल रहे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, स्नेह और भावनात्मक पलों से सराबोर रहा।

विभिन्न उपाधियों से विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विदाई समारोह में 12वीं कक्षा की वानी सिंह को मिस फेयरवेल और आदित्य जसवाल को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। गोरांशी और ईशान को मिस एवं मिस्टर पर्सनालिटी का खिताब मिला। 11वीं कक्षा की भाविका राठी को मिस फ्रेशर तथा ओमकार को मिस्टर फ्रेशर घोषित किया गया। वहीं 12वीं के आयुष को मिस्टर ईव और महक को मिस ईव का सम्मान प्रदान किया गया।

प्रबंधन ने दी प्रेरणादायक सीख

विद्यालय के चेयरमैन एस.एस. राठी ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कारों की पाठशाला है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

निदेशक मनोज राठी ने कहा कि सफलता का मार्ग परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास से प्रशस्त होता है। निदेशिका मधुलिका राठी ने विद्यार्थियों को नए जीवन अध्याय के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यालय से प्राप्त संस्कार और ज्ञान सदैव उनके साथ रहें।

प्राचार्य राजेश सोलंकी ने विद्यार्थियों को विद्यालय का गौरव बताते हुए विश्वास जताया कि वे समाज में नई पहचान स्थापित करेंगे। इस अवसर पर निर्मला राठी एवं कल्पना राठी भी उपस्थित रहीं।

विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव

कक्षा 12वीं की ओर से मिस साक्षी ने भावपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि विद्यालय ने उन्हें केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, आत्मविश्वास और अनुशासन की अमूल्य सीख दी है। विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]