Loading...

Himachal SOS : 17 सितंबर से होंगी 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, डेटशीट जारी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Himachal SOS: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर 2026 में होने वाली राज्य मुक्त विद्यालय की 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। तीनों कक्षाओं की लिखित परीक्षाएं 17 सितंबर से शुरू होंगी। 8वीं की परीक्षाएं 24 सितंबर, 10वीं की 28 सितंबर और 12वीं की परीक्षाएं 6 अक्तूबर तक चलेंगी। परीक्षार्थियों को निर्धारित परीक्षा केंद्र पर तय समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

धर्मशाला

आठवीं कक्षा की एसओएस परीक्षाएं 17 से 24 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। दसवीं कक्षा की परीक्षा 17 सितंबर को साइंस एंड टेक्नोलॉजी, 18 को फाइनेंशियल लिटरेसी, 19 को अंग्रेजी, 21 को गणित, 22 को होम साइंस और 23 सितंबर को हिंदी विषय से होगी। इसके बाद 24 सितंबर को आर्ट, इकोनॉमिक्स, कॉमर्स तथा विभिन्न व्यावसायिक विषयों की परीक्षा करवाई जाएगी। उर्दू, संस्कृत और पंजाबी की परीक्षा 25 सितंबर, कंप्यूटर साइंस की 26 सितंबर और सोशल साइंस की परीक्षा 28 सितंबर को होगी।

12वीं कक्षा की परीक्षा का कार्यक्रम

बारहवीं कक्षा की परीक्षा 17 सितंबर को इकोनॉमिक्स से शुरू होगी। होम साइंस की परीक्षा 18 सितंबर, केमिस्ट्री और बिजनेस स्टडी की 19 सितंबर, सोशियोलॉजी की 21 सितंबर, पॉलिटिकल साइंस की 22 सितंबर और संस्कृत की परीक्षा 23 सितंबर को होगी। अकाउंटेंसी और फिजिक्स का पेपर 24 सितंबर, इतिहास का 25 सितंबर, फाइनेंशियल लिटरेसी का 26 सितंबर, बायोलॉजी का 28 सितंबर और ज्योग्राफी का पेपर 29 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

फिजिकल एजुकेशन, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, ऑटोमोटिव, हेल्थकेयर, आईटीईएस, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, रिटेल, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलीकॉम, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, बीएफएसआई, अपैरल्स, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, प्लंबर और फूड प्रोडक्शन की परीक्षा 30 सितंबर को होगी। पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन का पेपर 1 अक्तूबर, अंग्रेजी का 3 अक्तूबर, हिंदी और उर्दू का 5 अक्तूबर तथा गणित का पेपर 6 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा।

प्रायोगिक परीक्षाएं 8 अक्तूबर से

दसवीं और बारहवीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर के बीच संबंधित राजकीय और संबद्धता प्राप्त विद्यालयों में बनाए गए अध्ययन केंद्रों पर होंगी। प्रायोगिक परीक्षा संबंधित विषय के अध्यापक की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार करवाई जाएगी। मार्च 2026 की नियमित परीक्षाओं के बाद पुनर्मूल्यांकन या पुनर्निरीक्षण में जिन परीक्षार्थियों का परिणाम कंपार्टमेंट घोषित हुआ है, उन्हें भी इसी परीक्षा अवधि में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

प्रदेश में 10 जुलाई को भारी बारिश के कारण संबंधित जिलाधीशों की ओर से घोषित अवकाश के चलते 8वीं कक्षा की परीक्षा नहीं दे पाए अतिरिक्त नियमित परीक्षार्थियों की परीक्षा भी इसी अवधि में करवाई जाएगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सितंबर 2026 सत्र की ऑनलाइन पंजीकरण और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिसूचना पहले जारी कर चुका है। एसओएस परीक्षा की डेटशीट और इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर अलग अनुभाग उपलब्ध कराया गया है।

Related Topics: