Loading...

शिक्षा निदेशालय / तय समय तक कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों की नियुक्ति होगी रद्द, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 13 Jul 2026 • 1 Min Read

हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय ने नवचयनित गणित और अंग्रेजी शिक्षकों के लिए स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि निर्धारित समय सीमा तक कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति स्वतः निरस्त कर दी जाएगी। विभाग ने जॉइनिंग के लिए 13 जुलाई शाम 5 बजे तक अंतिम अवसर दिया है और स्पष्ट किया है कि इसके बाद किसी भी प्रकार का समय विस्तार नहीं दिया जाएगा।

शिमला

शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार यह निर्णय 11 जून और 15 जून 2026 को जारी नियुक्ति आदेशों के क्रम में लिया गया है। विभाग ने बताया कि पूर्व में जॉइनिंग अवधि को लेकर आवश्यक संशोधन किए जा चुके हैं, लेकिन अब किसी भी परिस्थिति में समय सीमा आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। ऐसे सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर अपने आवंटित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा।

समय सीमा समाप्त होने पर नियुक्ति स्वतः होगी निरस्त

आदेश में कहा गया है कि जिन नवचयनित गणित और अंग्रेजी शिक्षकों ने अभी तक अपने पद पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है, उन्हें 13 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक अंतिम अवसर दिया गया है। यदि कोई अभ्यर्थी तय समय तक जॉइन नहीं करता है तो उसकी नियुक्ति बिना किसी अतिरिक्त सूचना के स्वतः निरस्त मानी जाएगी और संबंधित नियुक्ति आदेश प्रभावहीन हो जाएगा।

जिला उपनिदेशकों को भेजनी होगी रिपोर्ट

शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों (माध्यमिक शिक्षा) को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय तक कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की समेकित सूची 14 जुलाई 2026 सुबह 11 बजे तक अनिवार्य रूप से निदेशालय को भेजी जाए। इसके आधार पर विभाग आगामी प्रशासनिक कार्रवाई करेगा।

Related Topics: