Himachal weather: आज से फिर बिगड़ सकता है मौसम, इतने मई तक बारिश के आसार….
HNN/ शिमला
भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। प्रदेश के 13 शहरों का तापमान 30 डिग्री के पार हो गया है। भीषण गर्मी की मार से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है। दिन के समय लू चलने से लोग घरों में ही रहना मुनासिब समझ रहे हैं। इस बीच मौसम विशेषज्ञों ने आज से भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 13 से 16 मई तक बारिश की संभावना है। वहीं, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी भी हो सकती है। इस दौरान मैदानी व मध्य पर्वतीय कुछ भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अगर बारिश-बर्फ़बारी होती है तो प्रदेश में लोगों को गर्मी से भी काफी राहत मिल सकती है।