Loading...

Himachal Weather: इतने जनवरी तक खराब रहेगा मौसम, भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट

PRIYANKA THAKUR • 24 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश में आज सुबह मौसम ने करवट बदली और कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से एक बार फिर ठंड का प्रकोप देखने को मिला है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में सुबह से बादल छाए हुए है। बता दें कि हिमाचल में 5 दिनों तक मौसम खराब बना रहने के आसार जताए गए हैं।

मौसम विभाग केंद्र शिमला की ओर से 27 जनवरी तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने निचले व मैदानी भागों के लिए जहां आज और कल ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है तो वही मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार जताए हैं।

बता दे कि प्रदेश के जिला कुल्लू और लाहौल स्पीति में अभी तक जनजीवन पटरी पर पूरी तरह से नही लौटा है। यहाँ 148 सड़कों पर यातायात ठप है। जबकि मनाली-केलांग और औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 भी बंद हैं।

इन जिलों में भारी बर्फबारी की संभावना
विभाग के अनुसार चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, लाहौल-स्पीति, किन्नौर के कई भागों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पर्यटकों व स्थानीय लोगों को संबंधित विभागों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।