Loading...

Himachal Weather: ऊंची चोटियों में फिर शुरू हुआ बर्फबारी का दौर, पांच दिन मौसम रहेगा खराब

Ankita • 13 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। बता दें प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। अटल टनल कि साउथ कॉटन में भी बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए हैं। शिमला में भी मौसम ने करवट बदली है। सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। हिमाचल में 13, 14 और 17 मार्च को अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार भी हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान जताया गया है। 17 मार्च तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार इस समय अवधि में जिले में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

जिला किन्नौर में 15 मार्च तक बर्फबारी और बारिश की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों व पर्यटकों को हिदायत दी है कि वे खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें। केवल आपातकालीन स्थिति में ही यात्रा करें।