Himachal Weather: प्रदेश के आठ जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट, कल से……
Himachal Weather
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में आज मौसम करवट बदल सकता है। आज सुबह प्रदेश के कई जिलों में आधी तूफान चला रहा। जिसके बाद आज दिन में तेज धुप ने लोगों के पसीने छूटा रखे है। लोगों का अपने घरो से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज वीरवार को शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ बना रहने के आसार हैं।
तो वहीं शुक्रवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच गया है। शिमला में न्यूनतम पारा 17.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।