Loading...

Himachal Weather: प्रदेश के सभी क्षेत्रों में 14 अप्रैल तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान

Ankita 10 Apr 2023 Edited 10 Apr 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में आगामी कुछ दिन बारिश-ओलावृष्टि से राहत मिलेगी। प्रदेश में 4 दिन तक मौसम साफ बना रहेगा। मौसम विभाग ने 14 अप्रैल तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया हैं।

आज सोमवार को शिमला सहित प्रदेश भर में मौसम पूरी तरह से साफ बना रहा और दिन भर धूप खिली रही जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

कुछ दिनों से अप्रैल महीने में भी लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा था, लेकिन अब मौसम साफ होने से तापमान में बढ़ोतरी होगी।

उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.4, कुकुमसेरी में 0.7, कल्पा में 3.0, मनाली में 6.0, सोलन में 9.3, शिमला में 10.8 और धर्मशाला में 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में

ऊना- 34.6 मंडी- 31.1 हमीरपुर- 30.8 कांगड़ा- 30.5 चंबा- 30.1 बिलासपुर- 30.0 नाहन- 28.4 सोलन- 28.0 धर्मशाला- 27.0 शिमला- 21.6