Himachal Weather: प्रदेश में आज धूप खिलने से तापमान में की गई बढ़ोतरी दर्ज
HNN/ शिमला
हिमाचल में कई दिनों से मौसम खराब बना हुआ था। जिसके बाद आज प्रदेश में चटकती धुप खिली। धुप खिलने से लोगों ने इतने दिन से बारिश की वजह से पड़ रही सर्दी से भी राहत ली है।
वहीं धूप खिलने से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही किसानों और बागवानों के चेहरे पर भी खुशी खिल उठी है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही बारिश से फसलों को भी काफी नुक्सान हुआ था।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश को छोड़कर प्रदेश में 7 जून तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।
विभाग के अनुसार 5 जन को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का प्रभाव प्रदेश में देखने को मिल सकता है। प्रदेश के निचले व मैदानी भागों में 7 जून तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.6, सुंदरनगर 13.5, भुंतर 11.6, कल्पा 5.7, धर्मशाला 15.2, ऊना 16.5, नाहन 17.9, केलांग 3.9, पालमपुर 12.7, सोलन 12.0, कांगड़ा 15.2, मंडी 14.4, बिलासपुर 16.0, हमीरपुर 15.3, चंबा 14.5, डलहौजी 9.0, जुब्बड़हट्टी 14.0, कुफरी 8.8, कुकुमसेरी 5.7, नारकंडा 8.7, भरमौर 11.0, रिकांगपिओ 8.6, सेऊबाग 11.2, धौलाकुआं 18.1, बरठीं 15.3, मशोबरा 21.0, पांवटा साहिब 10.5, सराहन 12.0 और देहरा गोपीपुर में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।