Himachal Weather: प्रदेश में आज बारिश व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी…..
हिमाचल में इस दिन तक खराब रहेगा मौसम……
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में बीती रात काफी बारिश हुई। इसी के साथ तेज आंधी-तूफान ने भी जमकर अपना कहर बरपाया। आंधी-तूफान के चलने से बागवानों और किसानो को काफी नुक्सान हुआ है। क्योंकि तूफान तेज होने से पेड़ पर लगे सारे फल झड़ जाते है।
बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ प्रदेश के लोगों ने पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से भी राहत ली है। तेज धुप में लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 20 जून तक बारिश के आसार है। इसके अलावा आज प्रदेश में भारी बारिश और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं आंधी-तूफान को लेकर भी चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल में 40 किलोमीटर तक प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी की चेतावनी दी है।