Loading...

Himachal Weather: प्रदेश में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

Ankita • 17 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर एक बार फिर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, प्रदेश में 22 जुलाई तक मौसम खराब रहने के आसार है। मौसम विज्ञान केन्द्र ने आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट के बीच आज एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी।

इसके बाद मंगलवार से अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट रहेगा। मानसून की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के कई भागों में 22 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए पर्यटकों और लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। प्रशासन ने सभी लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही चेतावनी जारी करते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने की अपील भी की है।