Loading...

Himachal Weather: प्रदेश में आज से इतने दिन तक मौसम खराब रहने के आसार….

Ankita • 13 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल में एक बार फिर मौसम करवट बदल सकता है। प्रदेश में आज से अगले चार दिन तक मौसम खराब रहने के आसार है। हालाँकि प्रदेश के सभी जिलों में धुप खिली हुई है।

चिलचिलाती धुप से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तेज गर्मी से तापमान में भी काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार से बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 16 जून तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में दोबारा मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 13 से 16 जून तक अधिकांश क्षेत्रों में बादल बरसने की संभावना जताई है।

अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
धौलाकुआं 38.5
ऊना 37.6
हमीरपुर 35.5
बिलासपुर 35.0
नाहन 35.0
मंडी 34.8
चंबा 34.4
कांगड़ा 34.3
सोलन 31.0
धर्मशाला 30.0
मनाली 26.9
शिमला 26.2