Loading...

Himachal Weather: प्रदेश में खिली चटकती धूप, ऊना में अधिकतम पारा पहुंचा इतने डिग्री….

Ankita • 9 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल के आज सभी क्षेत्रों में चटकती धूप खिली है। तेज धूप खिलने के साथ आज लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। राजधानी शिमला सहित मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भी तेज धूप खिलने से दिन के समय खूब पसीने छूटे।

मैदानों के साथ पहाड़ भी तपने लगे हैं। प्रदेश में आज चिलचिलाती धूप खिलने से तापमान में भी काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऊना में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

वहीं शनिवार और रविवार को भी प्रदेश में मौसम सामान्य बना रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 12 जून से मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। 12 और 13 जून के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

प्रदेश में बीते दो-तीन दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। शुक्रवार को भी अधिकांश जगह धूप खिली। पारा चढ़ने के साथ मैदानी जिलों का मौसम गर्म हो गया है।

शनिवार और रविवार को भी मौसम साफ बना रहने की संभावना है। 12 जून से मौसम में बदलाव आने के आसार है।

अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में

ऊना 39.2 बिलासपुर 38.2

हमीरपुर 36.2 चंबा 35.6

कांगड़ा 35.2 नाहन 34.2

धर्मशाला 32.0 शिमला 27.5

मनाली 26.5