Loading...

Himachal weather: प्रदेश में चार दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

Ankita • 18 Jul 2023 • 1 Min Read

भारी बारिश के चलते सैकड़ों सड़कें, जलापूर्ति योजनाएं और बिजली ट्रांसफार्मर ठप

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने चार दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों के कई भागों में 18,19,21 व 22 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट है। प्रदेश में 24 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

प्रदेश की राजधानी शिमला व आसपास भागों में भी आज मौसम खराब बना हुआ है। इसी के साथ प्रदेश में मानूसन की बारिश से तबाही जारी है। जगह-भूस्खलन के चलते राज्य में सैकड़ों सड़कें, जलापूर्ति योजनाएं व बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार हिमाचल में मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक पांच नेशनल हाईवे सहित 647 सड़कें यातायात के लिए बाधित थीं।

सबसे ज्यादा शिमला जिले में 244 व कुल्लू में 136सड़कें ठप हैं। राज्य में 1,115 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप पड़े हैं। वहीं, 543 जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं। कुल्लू में 529, मंडी 224 व सिरमौर में 121 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। संबंधित विभाग लगातार सड़क, बिजली व पेयजल आपूर्ति बहाली के लिए कार्य कर रहे हैं लेकिन बार-बार हो रहा भूस्खलन बहाली कार्य में बाधा बन रहा है।