Loading...

Himachal Weather: प्रदेश में चार दिन तक बारिश व आंधी-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी

Ankita • 12 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में सोमवार से लेकर चार दिन तक आंधी-तूफान व बारिश के साथ ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रीय हो गया है। ऐसे में दोबारा बारिशों का दौर शुरू होने वाला है।

12 जून से लेकर 15 जून तक प्रदेश में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका है। लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर बाकि सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। वही आंधी-तूफान व ओलावृष्टि के पूर्वानुमान के बाद प्रदेश के किसानों व बागबानों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

ऐसे में नए पौधों पर बारिश, बिजली व ओलावृष्टि के सीधे प्रभाव से बचने के लिए इन पौधों को ढकें या अन्य व्यवस्था करें। किसानों-बागबानों को सलाह दी गई है कि समय-समय पर कीटनाशकों का छिडक़ाव करते रहे। ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है।

एडवाइजरी में कहा गया है कि खराब मौसम के कारण प्रदेश में दृश्यता प्रभावित होगी। ऐसे में यातायात की दृष्टि से सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय लोग लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है। इसके अलावा बिजली आपूर्ति में भी व्यवधान पैदा हो सकता है। भारी बारिश व ओलावृष्टि से खड़ी फसलों, फल फसलों व नए पौधों को नुक्सान पहुंच सकता है।