Loading...

Himachal Weather: प्रदेश में दो दिन मौसम खराब रहने की संभावना

Ankita • 21 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर करवट बदल सकता है। वहीं प्रदेश के कुछ भागों में आज मौसम साफ बना हुआ है। तेज धुप ने लोगों के पसीने छूटा रखे है।

चिलचिलाती धुप से बढ़ती गर्मी के कारण तापमान में भी आज कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तापमान बढ़ने से पहाड़ भी तपने लगे हैं। प्रदेश में 2 दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार है।

उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सोमवार को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। तो वहीं 23 और 24 मई को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।