Loading...

Himachal Weather: प्रदेश में मौसम ने फिर बदली करवट, आज कई जिलों में चला अंधड़

Ankita • 14 May 2023 • 1 Min Read

इन क्षेत्रों में इतने मई तक खराब रह सकता है मौसम…….

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में आज कुछ दिनों बाद मौसम ने फिर करवट बदली है। बता दें प्रदेश में जहां पिछले कुछ दिनों से चिलचिलाती धुप ने लोगों का गर्मी से बुरा हाल किया हुआ था। तो वहीं हिमाचल के कुछ जिलों में आज सुबह से ही अंधड़ चला हुआ है। हालाँकि अंधड़ चलने से से किसी तरह का कोई जान-माल का नुक्सान नहीं हुआ है।

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज बारिश की संभावना है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 17 मई तक मौसम खराब रह सकता है। इस दौरान मध्य व मैदानी कुछ भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच शनिवार को कुल्लू में दोपहर को अंधड़ चला। अंधड़ से ढालपुर में धूल का गुब्बार उठ गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

शनिवार सुबह मौसम साफ बना हुआ था, लेकिन दोपहर 12:00 बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। हल्के बादल छा जाने के बाद अंधड़ चला। लोग धूल से बचते हुए नजर आए। तीन दशक के बाद कुल्लू में मई में ठंडा मौसम बना है।