Loading...

Himachal Weather: फिर बिगड़ सकता है मौसम, ऊपरी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना

Ankita • 20 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 2 दिन मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 20 और 21 फरवरी को किन्नौर, शिमला, कुल्लू, चंबा, सिरमौर, लाहौल-स्पीति, सोलन, मंडी अन्य कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। तो वहीं हिमाचल के मैदानी जिलों में 21 और 22 फरवरी को मौसम साफ बना रहने की संभावना है।

आज सुबह किन्नौर, लाहौल जिले की ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है जिससे कि तापमान में काफी गिरावट आई है। आज आसमान पर काले बादल छाए हुए हैं। आज राजधानी शिमला समेत अन्य क्षेत्रों में मौसम खराब बना हुआ है। जिससे कि कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और बिजली गरजने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.6, सुंदरनगर 9.6, भुंतर 10.2, कल्पा 4.4, धर्मशाला 8.2, ऊना 12.2, नाहन 13.5, केलांग 0.4, पालमपुर 11.5, सोलन 7.6, मनाली 8.8, कांगड़ा 13.1, मंडी 10.2, बिलासपुर 12.5, हमीरपुर 11.7, चंबा 11.7, डलहौजी 10.6, जुब्बड़हट्टी 12.5, कुफरी 9.0, कुकुमसेरी 3.0, नारकंडा 7.4, रिकांगपिओ 7.1, सेऊबाग 9.5, धौलाकुआं 11.2, बरठीं 10.2, पांवटा साहिब 12.0 और सराहन में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।