लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Himachal Weather: फिर बिगड़ सकता है मौसम, प्रदेश में लगातार चार दिन मौसम खराब रहने की संभावना

Ankita | 24 फ़रवरी 2023 at 4:36 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। वहीं, आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है। धूप खिलने से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में लगातार चार दिन मौसम खराब रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 25 से 28 फरवरी तक प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मध्य व मैदानी कुछ भागों में 28 फरवरी को अंधड़ चलने का भी अलर्ट जारी हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मौसम विभाग के अनुसार 25 फरवरी को राज्य में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके बाद 28 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है। 1 और 2 मार्च को भी मौसम खराब रह सकता है।

कहा कितना है न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.4, सुंदरनगर 4.5, भुंतर 3.9, कल्पा 2.0, धर्मशाला 9.2, ऊना 6.8, नाहन 12.9, केलांग माइनस 8.0, पालमपुर 8.0, सोलन 4.5, मनाली 3.6, कांगड़ा 9.0, मंडी 4.6, बिलासपुर 8.0, हमीरपुर 6.7, चंबा 7.2, डलहौजी 8.3, जुब्बड़हट्टी 9.8, कुफरी 6.1, कुकुमसेरी माइनस 5.5, नारकंडा 3.9, रिकांगपिओ 5.1, सेऊबाग 2.5, धौलाकुआं 7.8, बरठीं 4.9, पांवटा साहिब 12.0 और सराहन में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]