Loading...

Himachal Weather: फिर बिगड़ सकता है मौसम, 29 मार्च से मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान

Ankita • 28 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है। हालांकि पूरे प्रदेश में आज मंगलवार को मौसम साफ बना हुआ है। प्रदेश में धूप खिलने से लोगों ने आज राहत की सांस ली है साथ ही आज धूप खिलने से प्रदेश में तापमान की भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की और से 29 मार्च से 31 मार्च तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। कल से प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

कहा कितना है तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 7.8, सुंदरनगर 9.2, भुंतर 7.2, कल्पा 1.0, धर्मशाला 11.2, ऊना 11.2, नाहन 14.1, केलांग माइनस 3.2, पालमपुर 8.0, सोलन 7.6, मनाली 4.0, कांगड़ा 11.0, मंडी 9.4, बिलासपुर 12.5, हमीरपुर 10.9, चंबा 10.6, डलहौजी 7.7, जुब्बड़हट्टी 10.0, कुफरी 5.8, कुकुमसेरी माइनस 1.1, नारकंडा 3.7, रिकांगपिओ 4.0, धौलाकुआं 11.7, बरठीं 10.4, पांवटा साहिब 14.0 और सराहन में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।