Loading...

Himachal Weather: मौसम ने बदली करवट, बारिश-बर्फबारी ने लोगों को दी गर्मी से राहत

Ankita • 19 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और कई मैदानी क्षत्रों में झमाझम बारिश हुई है। वहीं मौसम के एक दम से करवट बदलने के कारण पहले के मुकाबले तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। बारिश और बर्फबारी लोगों ने पिछले कुछ दिनों से हो रही भीषण गर्मी से भी राहत ली है।

वहीँ मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 22 अप्रैल तक हिमाचल में मौसम खराब बना रहने की संभावना है। बता दें अटल टनल रोहतांग के साथ धुंधी क्षेत्र में ताजा बर्फबारी होने के कारण सोलंग बैरियर से सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों को ही सिस्सू की ओर भेजा रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।