Loading...

Himachal Weather: शिमला, रोहतांग, जलोड़ी दर्रा और लगवैली में गिरे फाहे, इस दिन तक बारिश और बर्फबारी के आसार

हिमाचलनाउ डेस्क • 12 Feb 2025 • 1 Min Read

हिमाचल प्रदेश में 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

शिमला समेत कई इलाकों में गिरे बर्फ के फाहे, 16 फरवरी को फिर बर्फबारी के आसार

राजधानी शिमला सहित रोहतांग, जलोड़ी दर्रा और लगवैली में मंगलवार दोपहर को हल्की बर्फबारी हुई। दोपहर करीब सवा दो बजे शिमला के कुछ क्षेत्रों में धूप खिली रही, जबकि कुछ जगहों पर बर्फ के फाहे गिरे। ऐतिहासिक रिज मैदान पर बर्फबारी होते ही सैलानियों में उत्साह देखने को मिला। हालांकि, कुछ देर बाद पूरे शहर में मौसम साफ हो गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, बुधवार से प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। लेकिन 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों—किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

लाहौल में शीतलहर, कुल्लू में बर्फबारी
लाहौल घाटी के कई क्षेत्रों में मंगलवार को कड़ाके की ठंड जारी रही। कुल्लू जिला के जलोड़ी दर्रा, हामटा, चंद्रखणी, लगवैली की पहाड़ियों और ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। कुल्लू के कई इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे। पांच दिन बाद जलोड़ी दर्रा छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है।

प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। विभिन्न शहरों में अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा:

  • ऊना: 25.2°C
  • बिलासपुर: 24.9°C
  • कांगड़ा: 24.0°C
  • नाहन: 23.4°C
  • सोलन: 21.8°C
  • धर्मशाला: 19.0°C
  • शिमला: 16.4°C
  • मनाली: 11.2°C
  • कल्पा: 10.2°C
  • डलहौजी: 8.7°C

न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) के आंकड़े:

  • ताबो: -7.9
  • कुकुमसेरी: -6.6
  • केलांग: -6.5
  • कल्पा: -2.6
  • मनाली: 2.9
  • भुंतर: 3.0
  • ऊना: 4.2
  • सोलन: 4.6
  • बिलासपुर: 5.0
  • धर्मशाला: 5.2
  • मंडी: 5.9
  • शिमला: 7.0
  • कांगड़ा: 7.5
  • नाहन: 9.1