Himachal Weather: हिमाचल में गर्मियों की दस्तक, चमकती धूप से तपने लगे पहाड़

SHIMLA.jpg

HNN/ शिमला

हिमाचल में गर्मियों की दस्तक के साथ ही पहाड़ तपने शुरू हो गए हैं। लोगों ने अब गर्म कपड़े उतार कर पैक करने शुरू कर दिए हैं। चमकती धूप में अब बाहर बैठना मुश्किल हो गया है।

आज बुधवार को शिमला सहित प्रदेश भर में मौसम पूरी तरह से साफ बना रहा और दिन भर धूप खिली रही जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

15 अप्रैल को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश के आसार हैं। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में दिन के समय तेज धूप खिलने से पसीने छूटना शुरू हो गए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी बढ़ना शुरू हो गई हैं।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों को छोड़कर प्रदेश में अन्य जगह अब सुबह और शाम के समय भी मौसम में ठंडक कम हो गई है। 14 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने से अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 35.2
धौलाकुआं 35.1
बिलासपुर 32.5
बरठीं 32.1
हमीरपुर 31.8
मंडी 31.3
सुंदरनगर 31.3
कांगड़ा 31.2
चंबा 31.1
धर्मशाला 27.2
शिमला 21.9