Himachal Weather: हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, तेज हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। राज्य के पर्वतीय जिलों में तापमान के शून्य से नीचे पहुंचने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के सात क्षेत्रों में माइनस और छह क्षेत्रों में 2 डिग्री से कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। प्रदेश में आगामी दिनों में ठंड का कहर और बढ़ने वाला है।
मौसम विभाग के अनुसार 17 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। तो वही 18 और 19 फरवरी को कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। बता दे सोमवार को राजधानी शिमला सहित अन्य प्रदेशों के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। तेज हवाओं ने लोगों की ठिठुरन बढ़ा दी है।
कहा कितना है न्यूनतम तापमान
केलांग माइनस 13.2, कुकुमसेरी माइनस 12.1, नारकंडा माइनस 4.0, कल्पा माइनस 3.0, कुफरी माइनस 2.6, मनाली माइनस 2.0, सिऊबाग माइनस 0.3, डलहौजी 0.1, सुंदरनगर 0.4,भुंतर 1.0, हमीरपुर 1.3, शिमला 1.4, मंडी1.5