Loading...

Himachal Weather / हिमाचल में शुष्क मौसम जारी, पोंटा में सबसे ज्यादा और ताबो में सबसे कम तापमान दर्ज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 30 Nov 2025 • 1 Min Read

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, जबकि मंडी में गहरा कोहरा छाया रहा । पोंटा साहिब में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज हुआ, वहीं ताबो -7 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा।

शिमला

शिमला, कल्पा और मनाली में तापमान सामान्य दायरे में
शिमला में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कल्पा में अधिकतम 15.5 और न्यूनतम -0.4 डिग्री रहा। मनाली में 16.6 अधिकतम और 1.9 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

30 नवंबर से 1 दिसंबर तक बिलासपुर व मंडी में रहेगा कोहरा
बिलासपुर के भाखड़ा जलाशय क्षेत्र और मंडी की बला घाटी में कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। बाकी जिलों के लिए किसी चेतावनी की स्थिति नहीं है। 2 और 3 दिसंबर को भी हिमाचल में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।

शिमला में आसमान साफ, तापमान स्थिर रहेगा
30 नवंबर से 1 दिसंबर तक शिमला में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 16–17 डिग्री और न्यूनतम 7–8 डिग्री तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी प्रदेश में ठंड बढ़ने की आशंका है।

Related Topics: