Loading...

Himachal weather: हिमाचल में 11 अप्रैल तक मौसम साफ बना रहने की संभावना

Ankita • 5 Apr 2023 • 1 Min Read

प्रदेश में धूप खिलने से लोगों ने ली राहत की सांस

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में बारिश के बाद आज चटक धूप खिली है। धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हल्की शरद हवाओं के बीच लोग धूप का आनंद ले रहे है।

माइनस डिग्री में चल रहे शिमला तापमान के बीच खिली धूप लोगों के लिए अच्छी सौगात है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश में 11 अप्रैल तक मौसम साफ बना रहने की संभावना हैं।

हालांकि 6 व 9 अप्रैल को मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश-बारिश के आसार है। धूप खिलने से तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम खुलने से किसानों व बागवानों ने भी राहत की सांस ली है।

कहां कितना है न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 7.5, सुंदरनगर 5.9, भुंतर 5.0, कल्पा माइनस 1.0, धर्मशाला 10.4, ऊना 9.7, नाहन 13.9, केलांग माइनस 3.1, पालमपुर 8.5, सोलन 7.2, मनाली 1.4, कांगड़ा 9.8, मंडी 7.1, बिलासपुर 11.0, हमीरपुर 7.6, चंबा 8.0, डलहौजी 7.7, जुब्बड़हट्टी 9.8, कुफरी 3.7, कुकुमसेरी माइनस 2.0, नारकंडा 0.7, रिकांगपिओ 2.1, सेऊबाग 3.5, धौलाकुआं 10.3, बरठी 9.8 , पांवटा साहिब 16.0 और सराहन में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।