Himachal Weather : राज्य के कई जिलों में आंधी-बारिश के साथ तेज बिजली चमकने और हवा चलने के आसार, शिमला में 18 जून तक गरज के साथ बारिश
शिमला
राज्य में कई स्थानों पर हुई हल्की से मध्यम वर्षा
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में हिमाचल के कांगड़ा, करसोग, पालमपुर, जोत, धर्मशाला, पांवटा साहिब, कुफरी, शिमला, कोठी और कुकुमसेरी जैसे क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान ऊना में 39.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य के प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा
शिमला में अधिकतम 27 और न्यूनतम 17.4 डिग्री,
कल्पा में अधिकतम 22.4 और न्यूनतम 12.3 डिग्री,
मनाली में अधिकतम 26.7 और न्यूनतम 16.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
16 से 20 जून तक बारिश और तूफानी हवाओं का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार 16 और 20 जून के बीच बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, ऊना और कुल्लू जिलों में विभिन्न स्थानों पर गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
17 और 18 जून को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर में भारी गतिविधि
इन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश, बिजली चमकने और हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं, 19 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।
हल्की से मध्यम वर्षा के लिए स्थानवार अलर्ट
- 16–17 जून: बिलासपुर और ऊना में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव
- 18–19 जून: चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा और अन्य जिलों में छिटपुट हल्की वर्षा
- 20 जून: किन्नौर और लाहौल-स्पीति में कहीं-कहीं हल्की वर्षा, बाकी जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा संभावित
शिमला शहर में गर्जन के साथ वर्षा के आसार
शिमला में 16 से 18 जून के बीच गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

