Himachal Weather Update: हिमाचल में एक हफ्ते तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल, खिलेगी धूप या होगी बारिश..
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में एक हफ्ते तक मौसम के साफ़ बना रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में धूप खिलेगी जिससे तापमान में उछाल आने की संभावना है। मौसम विभाग केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के तहत, प्रदेश में छह दिनों तक मौसम साफ रहेगा।
27 नवंबर से 2 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में आसमान पर बादल उमड़ सकते हैं। ऐसे में अगर आगामी दिनों के दौरान प्रदेश में मौसम साफ रहता है तो लोगों को भी ठंड से राहत मिलेगी।