Himachal Weather Update: ठंड का प्रकोप, 5 डिग्री तक गिरा अधिकतम तापमान
Himachalnow / शिमला
अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की कमी, Himachal Weather Update डिटेल्स।
हिमाचल प्रदेश में मौसम में आए बदलाव से ठंड बढ़ गई है। अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की कमी दर्ज हुई है। मंडी और बिलासपुर जिले के कई क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
बारिश व बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री की कमी आने के आसार जताए गए हैं। 10 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 11 नवंबर को मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश व बर्फबारी की संभावना है।

वीरवार रात को ताबो में न्यूनतम पारा माइनस तीन डिग्री दर्ज हुआ। कल्पा और केलांग में भी रात के तापमान में कमी आई है। शुक्रवार सुबह और शाम सुंदरनगर, मंडी, बिलासपुर और शिमला में भी कोहरा छाया रहा। इससे मौसम में ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन के समय धूप खिली।