हिमाचल की पुरुष नेटबॉल टीम ने राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक जीता
Himachalnow / शिमला
मुख्यमंत्री ने दी बधाई, कहा – यह ऐतिहासिक उपलब्धि
राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल की शानदार सफलता
देहरादून में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश की नेटबॉल पुरुष टीम ने कांस्य पदक जीतकर राज्य के खेल इतिहास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस शानदार उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूरी टीम को बधाई दी है।
हिमाचल की पहली पुरुष टीम बनी पदक विजेता
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की यह पुरुष टीम राज्य के लिए राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाली पहली टीम बन गई है। यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की इस सफलता को सराहते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी और खेलों में हिमाचल प्रदेश का नाम और ऊंचा उठाएगी।