HP Cabinet: आज होगी कैबिनेट बैठक, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक आज गुरुवार को राज्य सचिवालय में आयोजित होगी। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। बैठक में कई अहम फैसले लिए जाएंगे।
बैठक में हिमकेयर योजना में पाई गई अनियमितताओं पर चर्चा और स्वास्थ्य विभाग में ऐसी योजनाओं में विभिन्न सुधारों के लिए मंत्रिमंडलीय उपसमिति की रिपोर्ट भी राज्य कैबिनेट की बैठक में रखी जा सकती है। इसके अलावा बैठक में बादल फटने से हुई घटनाओं के बाद राहत और पुनर्वास कार्यों से संबंधित चर्चा भी हो सकती है।
आपदा में हुए नुकसान को लेकर राहत पैकेज पर सरकार निर्णय ले सकती है। इस बार भी पीड़ितों को आवास सुविधा देने जैसे निर्णय हो सकते हैं। बैठक में विभिन्न विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने की कैबिनेट में मंजूरी दी सकती है।