Loading...

HP Cabinet: मंत्रिमंडल की बैठक इस दिन, कई बजट घोषणाओं पर लगेगी मुहर

Ankita 2 Jun 2023 Edited 2 Jun 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 6 जून को आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। बता दें यह बैठक शाम 3:00 बजे सचिवालय के शिखर सम्मेलन हाॅल में आयोजित होगी।

इस बैठक में महिलाओं को 1,500 रुपए मासिक पेंशन देने की कांग्रेस की तीसरी गारंटी को लागू करने पर चर्चा हो सकती है। विभिन्न विभागों में खाली चल रहे पदों को भरने के बारे में भी फैसले हो सकते हैं।

इसके अलावा इस बैठक कई बजट घोषणाओं पर मुहर लगेगी। मंत्रिमंडल की इस बैठक प्रदेश से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।