Loading...

HP cabinet: सुक्खू मंत्रिमंडल की बैठक आज, लिए जा सकते हैं कई अहम फैसले

Ankita • 3 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज बुधवार को आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। बता दें कैबिनेट की बैठक सचिवालय में दोपहर के बाद 3:00 बजे आयोजित की जाएगी। वहीं बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

बता दें बैठक में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाली को लेकर जारी होने वाली एसओपी को मंजूरी मिल सकती है। दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में रिक्त चल रहे शिक्षकों के पदों को भरने के लिए नीति बनाने पर भी चर्चा होना संभावित है।

इसके अलावा अप्रैल 2022 के बाद प्रदेश में स्तरोन्नत किए गए और नए खोले गए स्कूलों को विद्यार्थियों के कम दाखिलों के आधार पर बंद करने का फैसला लिया जा सकता है। विभिन्न विभागों में रिक्तियों को भरने सहित कई अन्य एजेंडों पर भी बैठक में मंत्रणा हो सकती है।

वाटर सेस का मामला भी चर्चा के लिए जा सकता है। कई बजट घोषणाओं को भी कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी जा सकती है। इसके अलावा मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है।