Loading...

स्निग्धा शर्मा ने जीती एचपी स्टेट सीनियर वूमेन चेस चैंपियनशिप-2026

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 21 Sep 2026 • 1 Min Read

एचपी स्टेट सीनियर वूमेन चेस चैंपियनशिप-2026 का 20 सितंबर को चंबा के बचत भवन में समापन हुआ। हमीरपुर की स्निग्धा शर्मा ने प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। शीर्ष चार खिलाड़ी हैदराबाद में होने वाली नेशनल सीनियर वूमेन चेस चैंपियनशिप-2026 में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

चंबा

जिला चंबा चेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों की महिला शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह में पूर्व जिला परिषद सदस्य सीमा नरयाल ने मुख्य अतिथि के रूप में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। ममता पठानिया और ज्योति समारोह में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कार और सम्मान प्रदान किया गया।

स्निग्धा शर्मा ने जीती एचपी स्टेट सीनियर वूमेन चेस चैंपियनशिप-2026

सान्वी दूसरे और आरशिया तीसरे स्थान पर

प्रतियोगिता में हमीरपुर की स्निग्धा शर्मा ने प्रथम और शिमला की सान्वी परिहार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कांगड़ा की आरशिया चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि हमीरपुर की पलक ठाकुर ने चौथा और आर्निका ठाकुर ने पांचवां स्थान हासिल किया। शीर्ष चार खिलाड़ी हैदराबाद में प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध करवाना था।

एसोसिएशन से जुड़े सदस्यों का सम्मान

समारोह के दौरान चंदन सहगल और जितेश शर्मा को जिला चंबा चेस एसोसिएशन के प्रति सेवाओं, सहयोग और प्रतिबद्धता के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष नवजोत जोशी ने कहा कि प्रदेश की महिला शतरंज प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने प्रतिभागियों, अभिभावकों, निर्णायकों, सहयोगियों और आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों का आभार जताया।

स्निग्धा शर्मा ने जीती एचपी स्टेट सीनियर वूमेन चेस चैंपियनशिप-2026

मुख्य अतिथि सीमा नरयाल ने विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी सकारात्मक संदेश देती है। उन्होंने शतरंज को एकाग्रता, रणनीति, धैर्य और निर्णय क्षमता विकसित करने वाला खेल बताया। जिला चंबा चेस एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए सहयोग की भावना व्यक्त की।

संस्थानों और सदस्यों ने किया सहयोग

चैंपियनशिप के आयोजन में एनएचपीसी चमेरा-द्वितीय करियां, एनएफसीआई, डी मास्टर बेकर्स, सतनाम ज्वेलर्स, फ्यूजन जिम, सिंह फर्निशर्स, हिडन हिल्स होमस्टे और हिडन हिल्स बाइक कनेक्शन ने सहयोग किया। एसोसिएशन ने सभी प्रायोजकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। समापन समारोह में खिलाड़ियों, अभिभावकों, खेल प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।

आयोजन में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चन्दन चौणा, मुख्य आर्बिटर चंदन सहगल, एसएनए जितेश शर्मा, सुशील गुप्ता, तनुज रैना, कमलेश्वर सिंह, जितेन्द्र सहगल, भूपेश ठाकुर, अमोल शर्मा, चेतन वासुदेव, सुम्मोहित जमदग्नि और अमित कुमार ने भूमिका निभाई। जिला चंबा चेस एसोसिएशन ने चंबा में शतरंज को बढ़ावा देने और प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

Related Topics: •