HP Weather: मौसम फिर बदलेगा करवट, 26 से 29 अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी की संभावना
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के शिमला अनुसार दे विदेश में 4 दिन मौसम खराब बना रहने की संभावना है। बता दें प्रदेश में 26 से 29 अप्रैल तक उच्च पर्वतीय व मध्य, मैदानी इलाकों में भारी बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं।
वहीं राजधानी शिमला समेत आसपास के क्षेत्रों में आज हल्की धूप खिली हुई थी। इसी के साथ आसमान में हल्के बादल भी छाए हुए थे। वहीं प्रदेश में अगले 4 दिनों तक अंधड़ चलने का अलर्ट भी जारी किया है।
अधिकतम तापमान
धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 30.9. शिमला 18.9, डलहौजी 16.9, चंबा 27.3, केलांग 10.7, धर्मशाला 25.0, कांगड़ा 29.5, भुंतर 27.8, हमीरपुर 28.8, सुंदरनगर 28.0, बरठीं 29.5, बिलासपुर 29.5, रिकांगपिओ 21.0, कुफरी 12.8, नाहन 28.3 और नारकंडा में 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.2, सुंदरनगर 12.5, भुंतर 11.5, कल्पा 5.0, धर्मशाला 14.2, ऊना 14.5, नाहन 16.9, केलांग माइनस 0.1, पालमपुर 12.0, सोलन 10.0, मनाली 7.2, कांगड़ा 15.0, मंडी 13.5, बिलासपुर 16.0, हमीरपुर 14.0, चंबा 12.0, डलहौजी 11.0, जुब्बड़हट्टी 12.6, कुफरी 7.9, कुकुमसेरी 0.7, नारकंडा 5.2, भरमौर 12.0, रिकांगपिओ 8.5, सेऊबाग 9.0, धौलाकुआं 9.0, बरठीं 13.0, मशोबरा 9.4, पांवटा साहिब 19.0, सराहन 9.5 और देहरागोपीपुर 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।