Loading...

HPBOSE / मैट्रिक-जमा दो के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 3 जुलाई से शुरू होंगी अनुपूरक परीक्षाएं, बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 1 Hour Ago • 1 Min Read

HPBOSE : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक और जमा दो की नियमित श्रेणी की अनुपूरक परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 3 जुलाई से शुरू होकर निर्धारित तिथियों तक सुबह के सत्र में आयोजित की जाएंगी, जिनमें सुधार, अनुपूरक और अन्य पात्र श्रेणियों के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक और जमा दो के नियमित श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए अनुपूरक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। बोर्ड के अनुसार परीक्षाएं 3 जुलाई से शुरू होंगी। ऐसे में जिन विद्यार्थियों को किसी विषय में सुधार या अनुपूरक परीक्षा देनी है, उनके लिए यह महत्वपूर्ण सूचना है।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत आयोजित होने वाली इन परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण विषय, अनिवार्य सुधार, वैकल्पिक सुधार, विशेष अवसर, अतिरिक्त विषय, डिप्लोमा धारक पुनः उपस्थिति तथा बोर्ड नियमों के अंतर्गत अनुमन्य अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।

मैट्रिक नियमित श्रेणी की अनुपूरक परीक्षाएं 3 जुलाई से 10 जुलाई तक आयोजित होंगी, जबकि जमा दो नियमित श्रेणी की अनुपूरक परीक्षाएं 3 जुलाई से 16 जुलाई तक चलेंगी।बोर्ड के अनुसार सभी परीक्षाएं सुबह के सत्र में प्रातः 8:45 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी।बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों को विशेष अवसर प्रदान किया गया है अथवा जिन्होंने अपरिहार्य कारणों से पूर्व निर्धारित परीक्षा में भाग नहीं लिया था और इस संबंध में बोर्ड को आवेदन दिया था, वे अपनी पात्रता और आवेदन की स्थिति की पुष्टि कर निर्धारित तिथि व समय पर परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।बोर्ड ने बताया कि विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि परीक्षा तिथियों और विषयवार कार्यक्रम को समय रहते देखकर अपनी तैयारी पूरी कर लें।

Related Topics: