Loading...

Results / एचपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर परीक्षा में 299 अभ्यर्थी पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए चयनित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 17 Hours Ago • 1 Min Read

Results : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मेडिकल ऑफिसर (जनरल विंग) ग्रुप-ए जॉब ट्रेनी पदों के लिए आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के अनुसार 299 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए क्वालीफाई किया है।

शिमला

22 फरवरी को आयोजित हुई थी परीक्षा

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में मेडिकल ऑफिसर (जनरल विंग) ग्रुप-ए जॉब ट्रेनी पदों के लिए आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट (SAT) का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

299 उम्मीदवार पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए चयनित

आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार कुल 299 अभ्यर्थियों ने स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट में सफलता प्राप्त की है। चयनित उम्मीदवार अब आगामी पर्सनैलिटी टेस्ट में भाग लेंगे। आयोग के अनुसार पर्सनैलिटी टेस्ट 1 जून 2026 से शुरू होंगे। विस्तृत शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा।

कॉल लेटर जल्द होंगे अपलोड

आयोग की सचिव रितिका ने बताया कि पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए कॉल लेटर अभ्यर्थियों की लॉगिन आईडी पर शीघ्र अपलोड किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और अपने प्रोफाइल की जांच करते रहें ताकि आगामी प्रक्रिया से संबंधित जानकारी समय पर प्राप्त हो सके।

आयोग ने जारी किए चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर

आयोग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर भी जारी किए गए हैं। प्रमुख रोल नंबर इस प्रकार हैं:

क्रमांकरोल नंबर
122200001
222200006
322200013
422200026
522200035
622200038
722200042
822200044
922200046
1022200056
1122200062
1222200069
1322200070
1422200075
1522200076
1622200077
1722200078
1822200079
1922200080
2022200082

आयोग द्वारा जारी सूची में कुल 299 रोल नंबर शामिल किए गए हैं। उम्मीदवार विस्तृत सूची आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

Related Topics: