Loading...

HPRCA / मेडिकल लैब टैक्निशियन और JOA-लाइब्रेरी परीक्षा परिणाम घोषित, 6 जून को डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन2 • 7 Hours Ago • 1 Min Read

HPRCA / हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने मेडिकल लैब टैक्निशियन ग्रेड-2 और जूनियर ऑफिस असिस्टैंट (लाइब्रेरी) भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। चयनित अभ्यर्थियों की डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन प्रक्रिया 6 जून से आयोग परिसर में आयोजित की जाएगी।

हमीरपुर

दो भर्ती परीक्षाओं के परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने मेडिकल लैब टैक्निशियन ग्रेड-2 (पोस्ट कोड 25014) और जूनियर ऑफिस असिस्टैंट (लाइब्रेरी) (पोस्ट कोड 25024) के कुल 78 पदों को भरने के लिए आयोजित कम्प्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 25 अप्रैल को आयोजित की गई थी। आयोग द्वारा परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, जहां अभ्यर्थी अपना परिणाम देख सकते हैं।

6 जून से होगी डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन प्रक्रिया

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि मेडिकल लैब टैक्निशियन ग्रेड-2 परीक्षा में सफल घोषित 2 अभ्यर्थियों और जूनियर ऑफिस असिस्टैंट (लाइब्रेरी) परीक्षा में सफल 159 अभ्यर्थियों की डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन प्रक्रिया 6 जून को सुबह 10 बजे से आयोग परिसर में शुरू होगी। उन्होंने बताया कि डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन का विस्तृत शेड्यूल अलग से आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर अपलोड किया जाएगा तथा संबंधित अभ्यर्थियों को उनकी ईमेल आईडी पर भी सूचना भेजी जाएगी।

उम्मीदवारों को साथ लाने होंगे आवश्यक दस्तावेज

आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन के समय अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित फोटो प्रतियों के दो-दो सेट, आवेदन पत्र की डाउनलोड कॉपी तथा वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को अलग से कॉल लेटर जारी नहीं किए जाएंगे।

निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने पर नहीं मिलेगा दूसरा अवसर

सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर डॉक्यूमैंट वैरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है, तो उसे दोबारा अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित रहने की अपील की है।

Related Topics: