Loading...

HPSOS / मार्च 2027 परीक्षा केंद्रों के लिए आवेदन शेड्यूल जारी, 30 नवंबर तक विलंब शुल्क नहीं

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 56 Mins Ago • 1 Min Read

HPSOS / हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2027 में होने वाली राज्य मुक्त विद्यालय परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परीक्षा केंद्र बनाने के इच्छुक योग्य निजी विद्यालय और शैक्षणिक संस्थान एक नवंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बिना विलंब शुल्क आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तय की गई है।

धर्मशाला

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि संस्थानों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने विद्यालय लॉगिन आईडी के माध्यम से आवेदन करना होगा। एक से 15 दिसंबर के बीच आवेदन करने पर निर्धारित शुल्क के साथ 5,000 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। वहीं, 16 से 31 दिसंबर तक आवेदन जमा करने वाले संस्थानों से निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त 10,000 रुपये विलंब शुल्क लिया जाएगा।

बोर्ड के अनुसार 31 दिसंबर के बाद मिलने वाले आवेदनों पर अध्यक्ष या सचिव की पूर्व स्वीकृति के बाद ही विचार किया जाएगा। ऐसे संस्थानों को निर्धारित शुल्क और 10,000 रुपये विलंब शुल्क के अलावा अध्यक्ष या सचिव की ओर से तय अतिरिक्त जुर्माना भी देना होगा। बोर्ड ने योग्य संस्थानों से वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देश और शर्तें ध्यानपूर्वक पढ़कर निर्धारित समयसीमा में आवेदन करने का आग्रह किया है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि मार्च 2027 की परीक्षाओं को सुचारू, व्यवस्थित और नकलविहीन तरीके से करवाने के लिए समय पर परीक्षा केंद्रों का चयन आवश्यक है। निर्धारित अवधि में आवेदन जमा होने से केंद्र निर्धारण और परीक्षा संबंधी तैयारियां समय पर पूरी की जा सकेंगी तथा परीक्षा प्रक्रिया के दौरान संस्थानों को असुविधा से बचाया जा सकेगा।

Related Topics: •