Loading...

JNVST 2027 / कक्षा छठी प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, शिमला में बनाए गए 16 केंद्र

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 54 Mins Ago • 1 Min Read

JNVST 2027 / जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छठी चयन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित होगी। शिमला जिले में परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए 16 केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर अपने परीक्षा केंद्र और परीक्षा से जुड़े आवश्यक निर्देशों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

शिमला

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के प्राचार्य की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। शिमला, ठियोग, रामपुर, ननखड़ी, कुमारसैन, रोहड़ू, जुब्बल, चिड़गांव, क्वार, चौपाल, नेरवा और कुपवी सहित विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए केंद्रों पर कक्षा छठी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा कराई जाएगी।

आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 का प्रवेश पत्र निर्धारित एडमिट कार्ड पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर भी परीक्षा से संबंधित जानकारी उपलब्ध है। विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र में दर्ज परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है, ताकि परीक्षा के दिन उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Topics: •