HPU: मैरिट बेस्ड कोर्स में प्रवेश की तिथि बढ़ी, अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन……
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय ने मैरिट आधारित कोर्स में एडमिशन के लिए डेट को बढ़ा दी है। एचपीयू में मैरिट आधारित कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 19 जून तक कर सकेंगे।
अन्य पीजी के कार्सेज की तरह इन कोर्सेज के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी। इसके लिए डाक्यूमेंट के आधार पर ही मैरिट सूची तैयार की जाएगी। अभ्यर्थी अब इसी के आधार पर एडमिशन ले सकेंगे।
एचपीयू के डीन ऑफ स्टडीज प्रो. बीके शिवराम का कहना है कि एचपीयू की वेबसाइट www.admission.hpushimla.inपर जाकर फार्म भरे जा सकते हैं।
इन कोर्स के लिए कर सकेंगे आवेदन
एमए एजुकेशन आर्कियोलॉजी एनिशिएंट हिस्ट्री, पापुलेशन स्टडीज, डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज, तबला, मास्टर इन लाइब्रेरी साइंस, बेचलर लाइब्रेरी साइंस, एमएससी डाटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फाॅरेंसिक साइंस कोर्स के लिए 19 तक आवेदन किया जा सकेगा।
वहीं, डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा कोर्स में डिप्लोमा इन योग, पीजी डिप्लोमा महिला विकास अध्ययन, गाइडेंस एंड काउंसलिंग, पापुलेशन स्टडीज, ट्राइबल स्टडीज, एडल्ट एजुकेशन, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और एडवांस डिप्लोमा इन फ्रैंच, जर्मन, रश्यिन, भेटी आदि के लिए भी आवेदन किए जा सकते हैं।