HRTC Driver Recruitment: चालकों के 276 पदों के लिए मिले 15 हजार आवेदन
HNN/ मंडी
हिमाचल पथ परिवहन निगम में चालकों के 276 पद भरे जा रहे हैं। इन पदों के लिए साढ़े 15 हजार आवेदन मिले हैं। निगम में चालक बनने के लिए दो महिलाओं ने भी आवेदन किया है। छंटनी के बाद 15000 में से 13832 आवेदन सही पाए गए हैं।
प्रारंभिक ड्राइविंग परीक्षण मंडलीय स्तर शिमला मंडल के लिए मंडलीय कार्यशाला तारादेवी, मंडी मंडल के लिए मंडलीय कार्यशाला मंडी, हमीरपुर मंडल के लिए क्षेत्रीय कार्यशाला बिलासपुर और धर्मशाला मंडल के लिए मंडलीय कार्यशाला जसूर में आयोजित किए जाएंगे।
प्रारंभिक ड्राइविंग परीक्षण में उत्तीर्ण अभ्यार्थियों का अंतिम ड्राइविंग परीक्षण 1 मई से स्वचलित प्रणाली (8 ट्रैक, ग्रेडिएंट ट्रैक और एच ट्रैक) से आईडीटीआर सरकाघाट में होगा। स्वचलित प्रणाली परीक्षण में उतीर्ण हुए उम्मीद्वारों का चयन समय अवधि की मेरिट के आधार पर होगा।
एचआरटीसी के प्रबंधक निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि सभी योग्य अभ्यार्थियों को डाक के माध्यम से सूचना पत्र भेज दिए गए है, यदि किसी भी अभ्यार्थी को पत्र नहीं मिला हो वह संबंधित मंडलीय कार्यालय में दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकता है।