Loading...

Interview / माइक्रो सीमलैस के 30 पदों पर भर्ती, हमीरपुर में 15 अक्टूबर को साक्षात्कार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 4 Hours Ago • 1 Min Read

Interview / बद्दी की माइक्रो सीमलैस कंपनी में जूनियर इंजीनियर और ट्रेनी जूनियर इंजीनियर के 30 पद भरने के लिए 15 अक्टूबर को साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। साक्षात्कार सुबह साढ़े दस बजे जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में शुरू होगा। निर्धारित योग्यता पूरी करने वाले और किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं।

हमीरपुर/हमीरपुर

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक अथवा डिप्लोमा होना चाहिए। इन पदों के लिए 25 से 40 वर्ष आयु वर्ग के फ्रेशर पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 16 से 17 हजार रुपये तक मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। चयन के बाद अभ्यर्थियों का कार्यस्थल बद्दी के साथ लगते औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में होगा।

मूल प्रमाणपत्र साथ लाना जरूरी

योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाणपत्रों और हिमाचली प्रमाणपत्र के साथ निर्धारित समय पर साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी का नाम प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक है। भर्ती और साक्षात्कार से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Topics: •