Loading...

Interview / दसवीं पास युवाओं के लिए 400 पद, 4 से 6 नवंबर तक होंगे साक्षात्कार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Interview / बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड में महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सर्विस स्टुअर्ड एवं किचन हेल्पर के 400 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 4 नवंबर को पालमपुर, 5 नवंबर को नगरोटा बगवां और 6 नवंबर को कांगड़ा के संबंधित रोजगार कार्यालयों में सुबह 11 बजे से आयोजित होंगे।

कांगड़ा

जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 11,000 से 14,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कंपनी के नियमों के अनुसार पीएफ, ईएसआईसी, भोजन, आवास और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

साक्षात्कार से पहले ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने से पहले विभागीय पोर्टल पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन करना होगा। इसके बाद डैशबोर्ड पर उपलब्ध बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड की रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदन नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पहले पोर्टल पर पंजीकरण और आवेदन पूरा करना होगा।

अभ्यर्थी साक्षात्कार के समय दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाणपत्र, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाणपत्र और बायोडाटा साथ लेकर आएं। अनुभव प्रमाणपत्र उपलब्ध होने पर उसे भी प्रस्तुत किया जा सकता है। साक्षात्कार 4 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर, 5 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां और 6 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा में होंगे। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8810637785 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Topics: •