Loading...

Interview: क्रेच सहायिका के एक पद के लिए 17 सितंबर को होगा साक्षात्कार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Interview: बाल विकास परियोजना धर्मपुर के तहत आंगनबाड़ी सह क्रेच केंद्र टकसाल-2, वृत्त परवाणू में क्रेच सहायिका का एक रिक्त पद भरा जाएगा। इसके लिए साक्षात्कार 17 सितंबर 2026 को सुबह 10.30 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में होगा। उम्मीदवारों को 11 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन जमा करना होगा।

सोलन/धर्मपुर

बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के अनुसार, क्रेच सहायिका पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके प्रमाण के रूप में तहसीलदार, नायब तहसीलदार या कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।

सादे कागज पर देना होगा आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार को सादे कागज पर अपना पूरा विवरण लिखकर आवेदन करना होगा और आवेदन पत्र पर पद का नाम स्पष्ट रूप से अंकित करना होगा। आवेदन के साथ आयु, उच्च शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांगता, विधवा, स्टेट होम या बालिका आश्रम की प्रवासिनी, तलाकशुदा अथवा पति के पिछले सात वर्षों से लापता होने से संबंधित प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र और आय प्रमाणपत्र संलग्न करने होंगे।

उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन आवेदन के साथ संलग्न सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां भी लानी होंगी। विभाग की ओर से पात्र उम्मीदवारों को अलग से व्यक्तिगत बुलावा पत्र नहीं भेजा जाएगा। पद, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Related Topics: